फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर में फिर जाम...कर्मचारियों से उलझे दुकानदार

Thu, 06 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सड़क से पिकअप हटवाने के दौरान नगर पंचायत कर्मचारियों नोकझोक करते दुकानदार। नगर प्रशासन
विज्ञापन
सलेमपुर। स्टेशन रोड पर पिकअप खड़ी कर सब्जी बेच रहे दुकानदार को मना करने पहुंचे नगर पंचायत कर्मियों से दुकानदार उलझ गए। इसको लेकर काफी देर तक गहमा-गहमी की स्थिति रही।
विज्ञापन

इससे कर्मचारियों को वापस लौटना पड़ा। बाद में दुकानदारों ने नगर पंचायत पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए मंडी की स्थायी व्यवस्था होने तक सलेमपुर की सभी सब्जी की दुकानें बंद करने की चेतावनी दी। मंडी समिति की तरफ से लाउडस्पीकर लगाकर पूरे दिन प्रचार-प्रसार होता रहा।
स्टेशन रोड नगर के सबसे प्रमुख मार्ग में शामिल है। इसी सड़क से होकर लोग रेलवे स्टेशन, ग्राम न्यायालय, तहसील, ब्लाॅक मुख्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं। तहसील और ब्लाॅक मुख्यालय होने के कारण अधिकारी रोजाना इसी सड़क से गुजरते हैं।
विज्ञापन

वहीं अस्पताल के लिए भी यही मुख्य सड़क होने के कारण दिन में कई बार एंबुलेंस का भी आना-जाना इस सड़क पर होता है। इसके अलावा तमाम गंभीर रोगी और रेल यात्री निजी वाहनों से इस सड़क से होकर गुजरते हैं लेकिन सड़क की पटरियों पर सब्जी की दुकान तथा अन्य ठेले लगने के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।
नगर पंचायत प्रशासन ने बाजार के अंदर ट्रक और पिकअप ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस और नगर पंचायत कर्मचारियों की सख्ती के चलते बाजार में ट्रक और पिकअप रोक तो दिया गया लेकिन जाम से लोगों को निजात नहीं मिल सकी। बुधवार की सुबह एक सब्जी थोक व्यापारी ने रोक के बावजूद सब्जी से भरा पिकअप बाजार के अंदर घुसाकर सड़क किनारे पिकअप से ही माल बेचना शुरू कर दिया।
इसी बीच नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पिकअप को खाली कराकर वहां से हटाने की बात कही। यह बात व्यापारी को नागवार लगी और कर्मचारियों से कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद सब्जी मंडी समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि बिना कार्ययोजना तैयार किए किसी का व्यापार रोका नहीं जा सकता है। नगर पंचायत सब्जी मंडी समिति के लोगों के साथ भेदभाव कर रही है। किराना का सामान लेकर आ रहे वाहनों को नहीं रोका जा रहा है। जब तक प्रशासन के तरफ से सब्जी मंडी की स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक पूरी मंडी संपूर्ण रूप से बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें