फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जगजीवन राम की निष्ठा बेमिसाल रही

Sun, 06 Apr 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के टाउन हाॅल परिसर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम और निषादों के राजा निषादराज गुह की जयंती मनाई गई। पूर्व कार्यवाह अध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि संसदीय जीवन में राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा बेमिसाल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निषादों के राजा निषाद राजगुह ऋगवेरपुर (वर्तमान-प्रयागराज) के महाराजा थे। उन्होंने ही वनवासकाल में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को अपने सेवकों के द्वारा गंगा पार करवाया था। वनवास के बाद श्रीराम ने अपनी पहली रात निषादराज के यहां बिताई थी। इस दौरान जुलेखा खातून, धर्मेंद्र पांडेय, संजीव मिश्रा, शिवशंकर सिंह, अब्दुल जब्बार, उपेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश पाल, संदीप पांडेय, रीता देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें