फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों का धरना जारी, दूसरों का मिला समर्थन

Fri, 12 May 2017 11:39 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका परिषद के सभासदों का धरना तूल पकड़ने लगा है। भाजपा और सपा के नेताओं ने समर्थन दिया। कहा कि विकास कार्यों का ब्योरा देने से आखिर अध्यक्ष क्यों इन्कार कर रही है।
विज्ञापन


सभासदों ने बैठक बुलाने के लिए नोटिस कार्यालय में उपलब्ध कराया। कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रमिला देवी, विनीता सिंह, कुसमावती देवी, कुंती देवी, गौहर अली धरना पर बैठे। उनके समर्थन में जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, सपा नेता हृदय नारायण जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष रामायण राव, भाजयुमो के धनुषधारी मणि, नवीन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज वर्मा, आशुतोष तिवारी, छात्र नेता अरविंद गिरि, नित्यानंद त्रिपाठी आदि ने पहुंचकर समर्थन दिया।

सभासद राकेश शुक्ल ने कहा कि पांच सालों में कौन से विकास के कार्य हुए हैं इसका ब्योरा देने में आखिरकार क्या अड़चन है। सभासद राजेश सिंह ने कहा कि कुछ लोगों ने जनता के धन का बंदरबांट किया है। ऐसे में प्रकरण की जांच कराई जाए ताकि जनता असलियत से वाकिफ हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें