बघौचघाट। थाने के मुख्य गेट के सामने स्थित यूपी बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से करीब दो लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
वारदात के पर्दाफाश के लिए स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम को भी लगाया गया है। 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। पवन कुमार गुप्ता के ग्राहक सेवा केंद्र में रविवार रात रोशनदान की जाली काटकर चोर अंदर घुसा था।
इसके बाद उसने अलमारी का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये चोरी कर लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीले रंग की चादर ओढ़े एक युवक चोरी करता दिखाई दे रहा है।