फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पराली की चिंगारी से तीन एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

Wed, 18 Nov 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के धरमेर गांव में धान की पराली जलाने से मंगलवार को गन्ने के खेतों में आग लग गई। देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। करीब तीन एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। इससे जगदीश, गिरीश और राजू तीन किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

खेतों से आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। हालांकि, तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और ग्रामीणों के प्रयास सफल नहीं हो सके। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस की 112 सेवा और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन दल के पहुंचने से पहले ही तीनों किसानों की करीब तीन एकड़ गन्ने की फसल पूरी तरह जल चुकी थी।
मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में तहसीलदार सुशील कुमार ने बताया कि फसल के नुकसान का आकलन करने के लिए लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें