फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली आपूर्ति बाधित तीन घंटे ठप रही जांच

Sat, 30 Aug 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज के डिजिटल एक्स-रे सेंटर को जाने वाले केबल के फाॅल्ट का शुक्रवार को मरम्मत होने से सुबह आठ से करीब तीन घंटे जांच ठप रही।
इस दौरान मरीज और तीमारदार परेशान रहे, जबकि ओपीडी में बिजली के आने-जाने से परेशानी हुई। बिलिंग काउंटर के एक कंप्यूटर के माॅनीटर में खराबी से कार्य पर असर पड़ा। सुबह करीब 11 बजे एक्स-रे जांच शुरू होने पर मरीजों ने राहत की सांस ली।
डिजिटल एक्स-रे सेंटर में रोजाना करीब 160 से अधिक मरीजों की जांच होती है। जेसीबी से कार्य के दौरान केबल फाॅल्ट होने से बुधवार को दोपहर बाद करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से केबल के मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। सुबह आठ बजे डिजिटल एक्स-रे सेंटर व सीटीस्कैन सेंटर पर तकनीशियन पहुंचे तो आपूर्ति नहीं थी, इससे जांच ठप हो गई। जनरेटर चलाकर सीटीस्कैन किया गया, जबकि एक्स-रे कार्य बंद रहा।
विज्ञापन

धीरे-धीरे मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी। सुबह करीब 11 बजे जनरेटर से आपूर्ति मिलने पर जांच शुरू हुई। देर शाम तक करीब 140 मरीजों की जांच हुई, जबकि दूर-दराज क्षेत्रों से आए करीब बीस से पचीस मरीज भीड़ को देख निराश होकर लौट गए।
उधर, ओपीडी में सुबह आठ से 11 बजे तक चार बार बिजली 15 से 20 मिनट के लिए आई और गई। बिलिंग काउंटर के कंप्यूटर के माॅनीटर में भी खराबी आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें