फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं में शिवशंकर और 10वीं में खुशबू जिला टॉपर

Mon, 30 Apr 2018 12:56 AM IST
deoria
विज्ञापन
ख्ाुश्ाी मनाते छात्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। यूपी बोर्ड की परीक्षा में एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थियों ने परचम लहराया है। इंटर में महज चार शहरी परीक्षार्थी टॉप 10 में जगह बना पाए। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से नौ परीक्षार्थी जगह बना पाने में कामयाब हुए। इस बार तीन छात्र समान अंक पाकर 12 की परीक्षा में टॉप 10 की सूची में शामिल हुए हैं। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में 17 परीक्षार्थियों ने समान अंक हासिल कर टॉप 10 में जगह बनाई। 
विज्ञापन

इंटर की परीक्षा में जेडीजीएस इंटर कॉलेज दुमारी भटनी के छात्र शिवंशकर ने 448 नंबर पाकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। जीआईसी देवरिया से सिंकदर 446 अंक पाकर दूसरे, सवांरी इंटर कालेज खोराराम से मनोहर शर्मा 445 तीसरे, आदर्श बालिका इंटर कॉलेज कृष्णा नगर देवरिया से मनीषा 444 अंक प्राप्त कर चौथे, प्रेस्टीज इंटर कॉलेज देवरिया से रीतू 443 अंक पाकर पांचवे स्थान पर रही। केडी इंटर कॉलेज सिंगही मझगावां से दुर्गेश नंदन 88.40 प्रतिशत को छठा व आयुष ने 88.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल किया। श्रीकृष्ण इंटर कालेज भलुअनी से दीपक मल्ल 441 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया। आठवें नंबर पर उदासी इंटर कॉलेज बनरहीं से खुशबू यादव 88 प्रतिशत व जीआईसी से करन जायसवाल ने भी 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठवां स्थान प्राप्त किया। यूपी पब्लिक स्कूल देवरिया से हिमांशू पांडेय को 87.80 प्रतिशत अंक के साथ नौवां स्थान, मोहद हुसैन इंटर कॉलेज नवलपुर के छात्र समरीन मुशर्रफ 87 .80 प्रतिशत अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया। 
-------

जिले में हाईस्कूल के टॉप 10 परीक्षार्थी 
हाईस्कूल की परीक्षा में जिले 17 परीक्षार्थियों ने समान अंक पाकर टॉप 10 में जगह बनाई है। प्रेस्टीज इंटर कॉलेज देवरिया की छात्रा खुशबू विश्वकर्मा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहीं। वहीं एसबीएलपी इंटर कॉलेज सिधावें पथरदेवा के दिव्यांस गुप्ता को 547 अंक के साथ दूसरा स्थान मिला। जेडीजीएचएसएस खजुरिया बरियारपुर की छात्रा नाजिया परवीन 91 प्रतिशत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। जीपी इंटीर कालेज मझगावां, सिद्घी तिवारी, डीएनएस पथरदेवा देवरिया के अखिलेश पांडेय, सीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज बेलकुंडा देवरिया के सतीश गुप्ता ने 554 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। केवी एचएसएस धतुरा खास दीपाली मणि 543 अंक को पांचवा, मंजूर अली इंटर कॉलेज करजहां के छात्र शशि सिंह छठें स्थान पर रहे। श्री लखन जी इंटर कॉलेज अहिरौली बघेल अमन इकबाल, दुर्गावती देवी एचएसएस तिवारी देवरिया से बलवंती, जोनिया इंटर कॉलेज पूरवा मेहड़ा दीपमाला राजभर, एमडी मीर अली एमएसएन इंटर कॉलेज कोठिलवा देवरिया से सबीना खातून ने 541 नंबर पाकर सातवां रेंक हासिल किया। एनएस इंटर कॉलेज चकरवां अमरजीत यादव, नेहरू एचएसएस फुलवरिया बंगरूआ कविता सिंह ने 90 प्रतिशत पाक आठवें रेंक पर रहीं। नौवें रेंक पर अंजली सिंह श्री लखन जी इंटर कॉलेज अहिरौली, जेया अख्तर, नेहा गुप्ता प्रेस्टीज देवरिया व शशिकांत गौतम एसडी एचएसएस डाला रूद्रपुर रहे। इन्हें 89.83 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। वहीं सुदर्शन तिवारी ओके एम इंटर कॉलेज लार, रीतू मद्घेशिया खरेसर टीकमपार देवरिया, राजिया अंसारी एचएसएस शांति नगर देवरिया, रत्नदीप निषाद एचएसएस डाला ने 80.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें