फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार गुर्गे गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

तस्करों के कब्जे से 4.03 क्विंटल गांजा बरामद किया गया। एसटीएफ लखनऊ के एएसपी सत्यसेन यादव ने बताया कि तस्करों का नेटवर्क असम से देवरिया तक फैला था।
गिरफ्तार आरोपियों में बरहज के रितेश जायसवाल और उसके चचेरे भाई आदर्श जायसवाल, मध्य प्रदेश के सतना निवासी आशीष पांडेय और संदीप कोल शामिल हैं। एनसीबी ने चारों पर एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर देवरिया कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए।
एसटीएफ और एनसीबी की टीम ने बुधवार की सुबह सलेमपुर के सहला गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास घेराबंदी कर पिकअप को रोका। जांच में वाहन के भीतर सीआरपीएफ जवानों के घरेलू सामान के नाम पर रखे े बक्सों, कूलर और अन्य सामान के बीच छिपाकर रखा गया 2.03 क्विंटल गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

पिकअप सवार तस्करों आशीष पांडेय और संदीप कोल की निशानदेही पर बरहज क्षेत्र के गौरा जयनगर स्थित एक मकान पर छापा मारकर दो क्विंटल गांजा बरामद कर रितेशऔर उसके चचेरे भाई आदर्श को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें