फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन कब्जाने की नीयत से दबंगाें ने गिराई चहारदीवारी, विरोध पर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर चार नामजद समेत नौ के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गोरखपुर। कैंट थानाक्षेत्र में दबंगों ने करोड़ों रुपये कीमत की जमीन कब्जाने की नीयत से कुशीनगर के आजादनगर और चौरीचौरा के सरदारनगर निवासी दो लोगों की चहारदीवारी गिरा दी। विरोध पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कैंट पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुशीनगर के आजादनगर निवासी वीरेंद्र कुमार गुप्ता और चौरीचौरा के सरैया निवासी ज्ञानेश चंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने दिलीप सिंह मजेठिया की बेटी किरन संधू से गोरखपुर के झारखंडी में 2460 और 2700 वर्गफुट जमीन का बैनामा लिया है। संधू वर्तमान में उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहती हैं। बताया कि जमीन की खारिज दाखिल होने के साथ ही उनके नाम से सरकारी अभिलेखों में भी दर्ज है। इसमें उन लोगों ने निर्माण कार्य के लिए पिलर बनवाया हुआ था। आरोप है कि बीते 29 अगस्त को महादेव झारखंडी के सैनिक कुंज निवासी नीरज सिंह अपने साथी सिंघड़िया के शिवपुर निवासी मोनू गुप्ता, बिहार के गोपालगंज लालवेदी निवासी संतोष सिंह, हरेंद्र सिंह व पांच अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे। जहां उन्होंने जमीन कब्जाने की नीयत से चहारदीवारी गिरा दी। जब उनका एक परिचित ने रोकने गया तो उन्हें मोबाइल पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। चहारदीवारी गिराने की वीडियो रिकॉर्डिंग और धमकी की ऑडियो क्लिप भी मौजूद है। कैट थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले के केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें