झंगहा। थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपये निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से टप्पेबाजी हो गई। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जोधपुर नौका टोला निवासी पूनम निषाद की सास 25 सितंबर की सुबह बैंक से तीन हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक अनजान युवक ने उन्हें झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि उन्हें कुसम्ही बाजार के रास्ते गोरखपुर ले गया। जहां रास्ते में उसने बुजुर्ग महिला से नकदी और पायल ले लिया और उन्हें जिला अस्पताल गोरखपुर में छोड़कर भाग गया। घर लौटकर बुजुर्ग महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता पूनम निषाद ने मोतीराम अड्डा चौकी में तहरीर दी है। उन्होंने लूट का आरोप लगाया है। संवाद