फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आम जनता से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश

Wed, 05 Aug 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सोशल सेक्टर से जुड़े विभागों, जिला दिव्यांगजन समिति, स्थानीय स्तरीय समिति एवं डीएमटी समिति की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई।
विज्ञापन

अध्यक्षता डीएम मधुसूदन हुल्गी ने की। उन्होंने सोशल सेक्टर से संचालित योजनाओं का लाभ पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने दिव्यांग शादी प्रोत्साहन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि योजना के तहत करीब 200 दिव्यांगजनों को शादी प्रोत्साहन अनुदान का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन

उन्होंने दिव्यांगजनों से विवाह उपरांत आवेदन कर योजना का लाभ लेने की अपील की। योजना के तहत दिव्यांग वर होने पर 15 हजार रुपये, दिव्यांग वधू होने पर 20 हजार रुपये तथा दोनों दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपये का अनुदान दिए जाने का प्राविधान है।
उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए दुकान निर्माण तथा स्वरोजगार योजनाओं में लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से दिव्यांगजनों को जोड़कर उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने पर भी बल दिया।
विज्ञापन

आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना की समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी 490 सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य पूरा न होने पर प्रधानाचार्य का वेतन रोका जाएगा। बैठक में सीडीओ राजेश कुमार सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें