फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलीं कमियों को दूर करने के निर्देश

Sun, 14 Jun 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएमओ ने भागलपुर ब्लाॅक के एएनएम और पीएचसी का जाना हाल
विज्ञापन



भागलपुर। क्षेत्र के एएनएम केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों पर मिलीं कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सबसे पहले भागलपुर ब्लॉक के एएनएम केंद्र बलिया दक्षिण पहुंचे। एएनएम वंदना यादव से गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के टीकाकरण संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेवली पहुंचे और वहां फार्मासिस्ट अनंत जायसवाल और एएनएम सीता सिंह से आयुष्मान कार्ड और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच पंजिका रजिस्टर का अवलोकन किया। टीकाकरण की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि टीकाकरण को लेकर एएनएम सेंटर बलिया दक्षिण और रेवली पीएसी का निरीक्षण किया गया है, कमियों को दूर करने के लिए संबंधित को निर्देश दिया गया है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांवों में घूमकर टीकाकरण करा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें