फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मूर्ति विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश

Wed, 14 Oct 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को सेमरौना पुल स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पर्याप्त प्रकाश, बिजली, बैरिकेडिंग, गोताखोरों और पेयजल की व्यवस्था समय से पूरी कर ली जाए। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही विसर्जन के दौरान यातायात बाधित न हो और जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए, इसके लिए भी जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता, नगर पंचायत रुद्रपुर के अधिशासी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पुलिस अधिकारी, थानाध्यक्ष रुद्रपुर सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें