फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाल गृह में बच्चों के रहने, भोजन और सुरक्षा व्यवस्था की जांच

Fri, 30 Oct 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राजकीय बाल गृह में रहने वाले बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की बृहस्पतिवार को जांच की गई।
विज्ञापन

जिला जज धनेंद्र प्रताप सिंह, डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी अभिजित आर शंकर और सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने बाल गृह का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बच्चों के रहने, खाने-पीने, स्वास्थ्य, शिक्षा और मनोरंजन की सुविधाओं की जानकारी ली। बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और जरूरतें भी जानीं।
प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने बाल गृह में बच्चों के कमरों, बिस्तरों, पेयजल, शौचालय और स्नानघर की साफ-सफाई देखी।
परिसर में स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया। रसोईघर की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और खाद्य सामग्री के रखरखाव के बारे में जानकारी ली। बच्चों को निर्धारित समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था के संबंध में भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दवाओं और उपचार की व्यवस्था की जानकारी ली गई।
अधिकारियों ने बाल गृह के कर्मचारियों को बच्चों के साथ संवेदनशीलता और आत्मीयता से व्यवहार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। उनकी देखभाल, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें