फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 146 वाहनों का चालान, दो सीज

Fri, 30 Oct 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर में बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 146 वाहनों का चालान किया। दो वाहन सीज किए गए। तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देश पर बस स्टैंड, सुभाष चौक और मालवीय रोड पर सड़क किनारे सवारी बैठाकर यातायात बाधित करने वाले ऑटो और ई-रिक्शा की चेकिंग की गई। बिना ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस प्रमाणपत्र वाले वाहन सीज किए गए। राघवनगर, कोतवाली रोड और स्वाद गृह के सामने नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें