फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आवास योजना की जांच, जीपीएस से टैगिंग

Sun, 25 Oct 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
नगर पंचायत मदनपुर में जांच करती तहसील की टीम
विज्ञापन
मदनपुर। नगर पंचायत में आवास योजना और विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायतों पर शनिवार को आठ सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने विभिन्न वार्डों में आवास, सड़कों, नालियों और सार्वजनिक कुओं की स्थिति परखी। जांच में पारदर्शिता के लिए जीपीएस से जियो-टैगिंग के साथ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।
तहसीलदार अरुण यादव के नेतृत्व में टीम ने निर्माण कार्यों के एस्टीमेट और मौके पर हुए काम का मिलान किया।
जांच में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपात्रों को लाभ देने और सड़क-नाली निर्माण में मानकों की अनदेखी की शिकायतों को ध्यान में रखा गया। मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिक बेलाल शेख, अरुण सिंह, धर्मराज यादव और अमरेंद्र सिंह ने भी अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण, पैमाइश, जीपीएस डेटा और वीडियो फुटेज के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
जांच में वित्तीय अनियमितता या पद के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारियों, ठेकेदारों और बिचौलियों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम शेख और सभासद प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें