फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राजकीय महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Thu, 12 Mar 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण
विज्ञापन
बघौचघाट। विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र के घुड़ीपुर स्थित रविंद्र किशोर शाही राजकीय महाविद्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का बुधवार को प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन छात्रावास, बैडमिंटन हॉल, प्रेक्षागृह, वाणिज्य संकाय तथा विज्ञान संकाय के संभावित संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कृषि मंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा कर महाविद्यालय प्रशासन को हस्तांतरित किया जाए ताकि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रमों की सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जा सकें।
प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने निर्माण कार्यों की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे आगामी सत्र में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें