फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रसायन नहीं सोलर लाइट की जाल में फंसेंगे कीट

Sat, 17 Jan 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कीट पकड़ने वाली सोलर लाइट। स्रोत कृषि विभाग
विज्ञापन
देवरिया। जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक कीटों के नियंत्रण के लिए उन्हें अब हानिकारक कीटनाशकों का छिड़काव नहीं करना पड़ेगा। इसके बदले कृषि विभाग ने सोलर लाइट ट्रैप योजना लागू की है। खेत में इस लाइट वाले जाल में कीड़े फंसकर मर जाएंगे।
विज्ञापन

रासायनिक कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से जहां फसलों के पोषक तत्वों को नुकसान पहुंचता है। वहीं मिट्टी की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। सोलर लाइट ट्रैप इस समस्या का प्रभावी समाधान है। इसमें सौर ऊर्जा से चलने वाली लाइट लगाई जाती है, जिसके नीचे पानी भरा एक बड़ा पात्र रखा जाता है। रात के समय रोशनी की ओर आकर्षित होकर कीट इसमें गिर जाते हैं और नष्ट हो जाते हैं। इससे कीटनाशकों के छिड़काव की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाएगी।
सोलर लाइट ट्रैप की व्यवस्था किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए किसानों का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। जिले में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत कुल 1500 सोलर लाइट ट्रैप के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि जिले में सभी कृषि रक्षा इकाइयों पर सोलर लाइट ट्रैप उपलब्ध हैं। एक सोलर लाइट ट्रैप की कुल कीमत 6350 रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें 4310 रुपये का अनुदान दिया जाएगा, जबकि किसान अंश मात्र 2040 रुपये होगा। यह सुविधा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। योजना में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के किसानों को प्राथमिकता दिए जाने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें