फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आठ परियोजनाओं का किया लोकार्पणं

Sat, 17 Jan 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सिंचाई विभाग के डाक बंगला परिसर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद सलेमपुर रामशंकर राजभर ने 22 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आठ सड़कों का लोकार्पण और सांसद निधि से 14 कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रामशंकर राजभर ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता में है। आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिन सड़कों का लोकार्पण किया गया उनमें बखरी से रतसिया मार्ग 8.48 किमी, लागत 10.36 करोड़, महदहा से मुजरी 7.2 किमी, 4.66 करोड़, घाटी से खैराट 7.1 किमी, 4.42 करोड़, लार–चनुकी रामनगर–मटियारा जगदीश डोगरी राजमल 6.7 किमी, 6.73 करोड़, गुठनी कुंडौली से डुमरी वाया खरवनिया पांडेय 10.2 किमी, 10.31 करोड़, सलेमपुर–भाटपार रानी से बनकटा 7.68 किमी, 7.19 करोड़, सलेमपुर–चेरो 7.49 किमी तथा भिंगारी से जसपार वाया मायापुर 5 किमी, 3.5 करोड़ मार्ग शामिल हैं।
इसके साथ ही सांसद निधि से सलेमपुर कोतवाली, अस्पताल, भोला शाह मजार मझौली राज, नगर पंचायत भाटपाररानी के रानी पोखरा और आयुष अस्पताल खामपार में 22.4 लाख रुपये की लागत से आरओ प्लांट का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

वहीं, विभिन्न ग्राम पंचायतों में सीसी सड़क, नाली, बाउंड्रीवाल और संपर्क मार्ग के 14 कार्यों का शिलान्यास हुआ, जिनमें परान छपरा, बलुआ गौरी, छपिया मिस्र, गौरा, जगदीशपुर, चफवा कला, बिशनपुरा और धनौती राय क्षेत्र के कार्य प्रमुख हैं।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव मुन्ना, सभासद योगेश यादव, नागेंद्र पासवान, रंजना भारती तथा सहायक अभियंता अभिषेक कुमार शाही, अवर अभियंता शिवा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें