देवरिया। शहर के सीसी रोड चटनी गड़ही स्थित एक निजी विद्यालय में सोमवार को ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने सेल्फ डिफेंस, किक, पंच और फाइट का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। टेस्ट में 21 छात्र छात्राएं सफल रहीं।
इसमें सुप्रीत माली, आरुषी चौहान, अनन्या यादव, वान्या सिंह, अनुष्का यादव, तेज प्रताप यादव, प्रियांशित सिंह, खुशी चौहान, गीतांजलि यादव, आयुष चौहान, उषा सिंह, अनुष्का यादव, निकेत सिंह, विश्वेंद्र तिवारी, उषा यादव, आदर्श यादव, आयुष कुमार शर्मा, अंशिका यादव, कृष्णा खुरवार, कुलदीप सिंह, संकेत चौहान शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य क्षितिज चौरसिया व ज्योति पांडेय ने सफल विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और बेल्ट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।