फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक की टक्कर से मासूम का कंधा फैक्चर

Sat, 13 Sep 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बकुची मिश्र गांव में अपने घोठे के पास खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इससे उसका सिर फट गया और दाएं तरफ का कंधा फैक्चर हो गया है। पीड़ित का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। पिता ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बकुची मिश्र गांव निवासी मुनीब चौहान का पांच वर्षीय बेटा कार्तिक कुमार एक सप्ताह पहले गांव में अपने घोठे के पास खेल रहा था। इसी बीच एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। मुनीब ने शुक्रवार को थाने पहुंच बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मारने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें