फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार दिन से अपनों का इंतजार कर रही मासूम अंजली

Mon, 29 Jun 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। घर से बिछड़कर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव पहुंची 10 वर्षीय मासूम अंजली चार दिन से परिजन की राह देख रही है। पुलिस ने उसे सुरक्षित वन स्टॉप सेंटर देवरिया में रखा है, जहां वह घरवालों को याद कर भावुक हो जाती है। पुलिस उसके परिजन का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 24 जून को माधोपुर गांव में सफेद टी-शर्ट और नीले रंग का छींटदार लोअर पहने एक बच्ची अकेले रोती-बिलखती घूम रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम प्रधान अशोक प्रजापति उसे अपने घर ले गए और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की। उसने अपना नाम अंजली तथा पिता का नाम अर्जुन प्रसाद बताया, मगर घर का पूरा पता नहीं बता सकी। वह सिर्फ उस्का नाम ही बता पा रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया और व्हाट्स एप ग्रुपों के माध्यम से बच्ची की पहचान कराने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उसी दिन बच्ची को वन स्टॉप सेंटर, देवरिया भेज दिया। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि मासूम को 24 जून को ही वन स्टाफ सेंटर देवरिया भेज दिया गया था, उसके परिजन की तलाश की जा रही है। बच्ची वन स्टाफ सेंटर में पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें