फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फर्जी इंस्ट्राग्राम आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करने का आरोप

Mon, 29 Jun 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के केसरीपुरा गांव के एक शख्स के नाम से इंस्ट्राग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाने व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

केसरीपुर गांव के रहने वाले श्रीराम गुप्ता ने शिकायती पत्र में कहा है किसी अज्ञात व्यक्ति उनकी छवि को धूमिल करने के लिए इंस्ट्राग्राम पर बार-बार उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर एक लड़की का फोटो और नंबर लिखकर अश्लील वीडियो और स्टोरी बनाकर उनके दोस्तों को शेयर कर रहा है। आरोप है कि पूर्व में भी उनके नाम से इंस्ट्राग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर इस तरह की हरकत की जा चुकी है।
इसकी शिकायत उन्होंने साइबर क्राइम सेल में ऑनलाइन दर्ज कराई थी, मगर आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस तरह की हरकत से उन्हें सामाजिक और मानसिक रूप से तनाव का सामना करना पड़ रहा है। एसपी को शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। रविवार को तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच के आधार पर पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें