फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जेल में बंदी की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Fri, 07 Aug 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला कारागार में बंद 80 वर्षीय कुशीनगर जिले के विचाराधीन बंदी हकीक अंसारी की बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे मौत हो गई। परिवार वालों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। चौराखास थाना क्षेत्र के भटवा गांव निवासी हकीक अंसारी भाई रफीक अंसारी के साथ धोखाधड़ी और जमीन से जुड़े मामले में 27 जुलाई से जिला कारागार में बंद था। पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों पर पहले बेची गई जमीन को दोबारा बेचने का आरोप था।
विज्ञापन

बंदी की मौत के बाद परिवार वालों को सूचना दी गई तो बेटा मेराज व अन्य परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। बेटे मेराज ने आरोप लगाया कि पिता मधुमेह से पीड़ित थे और नियमित दवाओं पर निर्भर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें