फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Fri, 21 Jun 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। पिटाई से घायल युवक की बुधवार की शाम को इलाज़ के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। 12 जून को गांव के ही कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी थी। मामले में दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र सोपरी बुजुर्ग गांव का रहने वाले अरविंद पटेल (25) पुत्र रिखई मजदूरी का काम करता था। 12 जून को गांव के ही कुछ युवकों ने दरवाजे पर चढ़कर अरविंद की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी थी। परिजन उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे। बुधवार की शाम इलाज के दौरान अरविंद की मौत हो गई। अरविंद दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। दिल्ली में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। 11 जून को वह घर आया था और 12 जून को पुराने विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध हत्या की कोशिश सहित मारपीट का केस दर्ज किया था। दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। इस बाबत थानाध्यक्ष डीके मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में तीन पर केस दर्ज है। दो को जेल भेजा जा चुका है। एक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें