फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इलाज के दौरान घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। छह दिन पहले बिजली पोल से टकराने के बाद घायल युवक की इलाज के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार भागलपुर घाट पर किया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिछले मंगलवार को कुंडौली निवासी सोनू मद्धेशिया बाईक से रेवली की तरफ जा रहा था। वह सभी बढ़या हरदो-रेवली मार्ग पर मनोगीर बाबा के पास पहुंचा था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई। इस घटना में वह घायल हो गया। लोगों ने सीएचसी लार पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मेडिकल काॅलेज देवरिया भेज दिया। युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे गोरखपुर के निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें