पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के छितरूआ गांव में धान की कुटाई कराते समय ट्रैक्टर से संचालित राइस मिल की चपेट में आने से घायल महिला की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
छितरूआ गांव निवासी चंद्रावती (60) पत्नी लल्लन यादव बुधवार को अपने घर के दरवाजे पर ट्रैक्टर से संचालित राइस मिल से धान कुटवा रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह मशीन की चपेट में आ गई थीं। संवाद