फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

Thu, 29 May 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के बालकुआं गांव के पास मार्ग दुर्घटना में घायल 55 वर्षीय प्रेम प्रकाश उर्फ गाजू राव की बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। घर वाले शव को लेकर थाने पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बालकुआं गांव के प्रेम प्रकाश उर्फ गाजू राव चार अप्रैल को साइकिल से गेहूं पिसवाने पिपरा दौलाकदम चौराहा पर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने साइकिल में ठोकर मार दी। इससे प्रेम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार को घर पर उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घर वाले लोग शव को लेकर थाने पर आए थे। पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसे के बाद केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें