देवरिया। बैतालपुर चीनी मिल चलवाने के लिए चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का कलक्ट्रेट में बुधवार को 173वें दिन धरना जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि चीनी मिल चलवाने की जगह सरकार वादा खिलाफी कर रही है। चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति को आंदोलन करते नौ वर्ष हो गए, मगर शासन-प्रशासन की नींद नहीं टूट रही है। इस दौरान इंद्रधर मणि त्रिपाठी, बैजनाथ दुबे, जयप्रकाश प्रसाद, बकरीदन उर्फ बरकत अली, राम इकबाल चौहान, कुलदीप पांडेय, शिवलोचन चौहान, विजय शंकर कर्मयोगी, जगदीश यादव, कामाख्या सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद