हादसे में घायल सेवानिवृत्त बीडीओ की मौत, शादी वाले घर में मातम
देवरिया। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर करौंदी मोड़ के समीप बुधवार की शाम स्कूटी-कार की टक्कर मेें सेवानिवृत्त बीडीओ पत्नी सहित घायल हो गए। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख पति को गोरखपुर रेफर कर दिया, बीच रास्ते में ले जाते हुए उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के डुमरिया लाला निवासी विजय बहादुर लाल श्रीवास्तव (65) सेवानिवृत्त बीडीओ है। उनके लड़के धनंजय की शादी तय है। 25 नवंबर को तिलक एवं 30 नवंबर को शादी है। बुधवार की शाम पत्नी कांति श्रीवास्तव के साथ शादी का खरीदारी करने स्कूटी से देवरिया गए थे। देर शाम घर लौट रहे थे। करौंदी मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार आ रही कार ने चपेट में ले लिया। वह पत्नी सहित घायल हो गए। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत देख उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार का पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर दुर्घटना के बाद से ही जिस घर में शादी थी, अब उस घर मेें मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोक कर बुरा हाल रहा। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।