मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत
तरकुलवा। लगभग ढाई माह पहले मार्ग दुर्घटना में घायल गुलहरिया गांव निवासी वृद्ध की शुक्रवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हादसा 28 नवंबर को हुआ था। पिता-पुत्र बाइक से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
थानाक्षेत्र के गुलहरिया गांव निवासी गोरख प्रसाद(60) 28 नवंबर को बेटे मनोज प्रसाद (30) के साथ बाइक से कुशीनगर जिले के रहसू गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थानाक्षेत्र के जौरा बाजार-जोकवां लक्ष्मीपुर गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आ गए। मनोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। गोरख प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।