फोटो समाचार............
18 मार्च को करौंदी जाते समय हुई थी घटना, एक सप्ताह से गोरखपुर में चल रहा था इलाज
तरकुलवा के थाना क्षेत्र के शाहपुर पुरैनी निवासी है मृत फालवर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बरियारपुर थाने पर कार्यरत फालोवर नंद किशोर मिश्र की मंगलवार की शाम को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। 18 मार्च की शाम फालोवर नंदकिशोर मिश्र और कांस्टेबल सुभाष नायक स्कूटी से किसी काम के लिए करौंदी जा रहे थे। तभी रास्ते में पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में हुआ और घायल नंदकिशोर की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। एक सप्ताह इलाज चलने के बाद मंगलवार की शाम नंदकिशोर मिश्र (50) की मौत हो गई।
नंद किशोर मिश्र तरकुलवा थाना क्षेत्र के शाहपुर पुरैनी के रहने वाले थे। नंदकिशोर मिश्र की पत्नी ज्ञान्ति देवी का निधन पहले ही हो चुका है और उनके दो बच्चे हैं। पिता के मरने की खबर सुनकर परिवार व गांव में मातम छा गया। इस संबंध में बरियारपुर एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया की जांच चल रही है। कार्रवाई की जाएगी।