फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कबड्डी में इंगु सराय व बौलिया पांडेय विजयी

Sun, 24 Nov 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बनकटा ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय बौलिया पांडेय में शनिवार को युवा कल्याण विभाग की ओर से खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय युवाओं ने विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बौलिया के ग्राम प्रधान इंद्रजीत यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कबड्डी सीनियर वर्ग में इंगु सराय ने 2-0 से जीत हासिल किया। कबड्डी महिला वर्ग में बौलिया पांडेय ने 5-0 से जीत दर्ज की। 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में अमिषा यादव प्रथम रहीं। 200 मीटर रेस में पंकज कुमार, 400 मीटर में नंदन शाह, 1600 मीटर बालक वर्ग में अमन प्रथम रहे। जैवलिन थ्रो में शिखा पाठक अव्वल रहीं। खेल का संचालन शिवम पांडेय ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संतोष यादव, पंकज प्रसाद, राहुल मल्ल, अमित, रामबली, पप्पू, मार्कंडेय, सुर्यनाथ वर्मा, शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें