फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोरक्षनगरी में 10 स्थानों पर लगेंगे डिजिटल यूनिपोल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोरखपुर। गोरक्षनगरी की सड़कों पर अगले माह से डिजिटल यूनिपोल दिखाई देंगे। नवाचार अपनाते हुए नगर निगम ने अपनी कोशिशों से 71 लाख का प्रीमियम और 16 लाख रुपये सालाना आय भी जुटाई है। ई-टेंडर के जरिये टेंडर पाने वाली फर्म को जल्द कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह के मुताबिक महानगर की सड़कों पर 10 की संख्या में डिजिटल यूनिपोल लगाए जाएंगे। ई-टेंडर के जरिए फर्म को चयन किया जा चुका है। यह फर्म गुरुंग तिराहा से एमएमएमयूटी रोड, राजघाट फ्लाईओवर से नौसड़ चौक होते हुए लखनऊ रोड पर निगम सीमा तक, विश्वविद्यालय चौक से मोहद्दीपुर चौक तक, विश्वविद्यालय चौक से काॅर्मल तिराहा तक, धर्मशाला से यातायात चौक तक, धर्मशाला से गोरखनाथ ओवरब्रिज तक, 10 नंबर बोरिंग राजेंद्र नगर से महेसरा फ्लाईओवर होते हुए नगर निगम सीमा तक डिजिटल यूनिपोल लगाएगी। निरंकार सिंह ने बताया कि चयनित फर्म से 10 साल के लिए अनुबंध किया गया है। निर्धारित रूट पर 10 की संख्या में डिजिटल यूनिपोल लगाए जाएंगे। 71 लाख प्रीमियम के साथ फर्म हर साल 16 लाख रुपये अनुज्ञा शुल्क भी जमा करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें