फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिलाओं को कानून के बारे दी गई जानकारी

Thu, 26 Mar 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के धोबहा गांव में बुधवार को पुलिस की ओर से मिशन शक्ति व साइबर क्राइम कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाई गई। इसमें क्षेत्र की महिलाओं जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एसआई धर्मेंद्र कुमार प्रजापति और आनंद कुमार, मुख्य आरक्षी कमलेश यादव, विनीत शुक्ल, पारस प्रसाद, दिलीप वर्मा, महिला आरक्षी ज्योति पांडेय और करिश्मा ने चौपाल में मौजूद महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, आत्मरक्षा के तरीकों, घरेलू हिंसा से बचाव और कानून द्वारा प्रदान की। सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया।इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। इनमें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
पुलिस टीम ने महिला हेल्प डेस्क की भूमिका, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और गोपनीयता बनाए रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या अपराध की सूचना बिना किसी भय के तत्काल पुलिस को दें। एसएचओ अरुण कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और जागरूक बनाना था। इसके अलावा तीन नए कानून के बारे में जानकारी के साथ केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें