फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला हेल्पडेस्क की दी गई जानकारी

Wed, 15 Oct 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। मिशन नारी सशक्तीकरण के तहत मंगलवार को बघौचघाट थाने में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को प्राथमिक सूचना रिपोर्ट, महिला हेल्पडेस्क सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

थाने की महिला आरक्षी वंदना यादव ने उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया। उन्होंने छात्राओं को प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) और अन्य प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने थानाध्यक्ष से थाने में लगी भीड़ और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया को लेकर सवाल पूछे। थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने छात्राओं के प्रश्नों का विस्तार से जवाब दिया।
इस दौरान उन्होंने सांसद अंतरिक्ष प्रतियोगिता, गणित ओलंपियाड, इंग्लिश ओलंपियाड और साइंस ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को ज्योमेट्री बॉक्स और ऑक्सफोर्ड की पुस्तक देकर पुरस्कृत किया। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें