संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह के निर्देशन में संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत विधि छात्र-छात्राओं ने बाल कल्याण समिति की कार्यप्रणाली, अधिकारों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बताया गया कि बाल कल्याण समिति संरक्षण एवं देखरेख की आवश्यकता वाले बच्चों के हितों की रक्षा, पुनर्वास तथा उनके अधिकारों के संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समिति की तरफ से बाल संरक्षण से संबंधित मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
यह कार्यक्रम लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार पांडेय ने समिति के कार्यों, विधिक प्रावधानों की जानकारी प्रदान की। संवाद