देवरिया। जिलेभर में शनिवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 और शक्ति दीदी अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को पंफलेट बांटकर सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस की विज्ञप्ति में बताया गया है कि मदनपुर थाने की टीम ने एसबीआई बैंक महेन, रुद्रपुर की टीम ने यूनियन बैंक रोजवेज और एकौना की टीम ने ग्राम हौली बलिया में जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं और छात्राओं को आपातकालीन सेवा 112, महिला वूमेन पावर लाइन 1090 नंबरों की जानकारी दी गई। संवाद