देवरिया। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति से वंचित रह गए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया है। इसके लिए 22 नवंबर तक आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि निदेशक समाज कल्याण के 17 नवंबर के निर्देश पर सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए पुनरीक्षित समयसारिणी जारी की गई है।
इसमें ऐसे विद्यार्थी शामिल हैं, जिनके आवेदन शिक्षण संस्थानों से अग्रसारित नहीं हो सके थे या पीएफएमएस से आवेदन निरस्त होने, रिस्पांस नहीं मिलने अथवा बैंक खाते में आधार सीडिंग नहीं होने से भुगतान अटक गया था। उन्होंने बताया कि 18 से 22 नवंबर तक विश्वविद्यालय और एफिलिएटिंग एजेंसी वास्तविक विद्यार्थियों का सत्यापन कर अपात्रों को ब्लॉक करेगी। संवाद