फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में नल से पानी भरते समय मां की गोद से फिसलकर गड्ढे में गिरी मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया में नल से पानी भरते समय मां की गोद से फिसलकर गड्ढे में गिरी मासूम की मौत
विज्ञापन

देवरिया। बरियापुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की एक साल की बेटी मां की गोद से फिसलकर नल के समीप पानी भरे गड्ढे में गिर गई। नाजुुुक हालत में परिवारिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बड़हरा गांव के ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले धर्मेंद्र की पत्नी अपनी एक साल की पुत्री सिरकी को गोद में लेकर रविवार की सुबह करीब 11 बजे नल से पानी भरने गई थी। पानी भरते समय बेटी पानी भरे गड्ढे में गिर गई। उसको बचाने के लिए महिला ने शोर मचाया तो अन्य मजदूर पहुंचे। पानी अधिक होने से करीब आधे घंटे तक बच्ची का पता नहीं चल सका। काफी प्रयास के बाद लोगों ने उसे निकाला तो वह अचेत हो चुकी थी। रोते-बिलखते परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें