फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मैच में गोरखपुर को हरा मेहाहरहंगपुर ने बनाई बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले मैच में गोरखपुर को हरा मेहाहरहंगपुर ने बनाई बढ़त
विज्ञापन

बैतालपुर(देवरिया)। चीनी मिल के निकट मैदान पर राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला गोरखपुर और मेहाहरहंगपुर के बीच हुआ। पेनाल्टी शूट में मेहाहरहंगपुर ने गोरखपुर को 4-3 के अंतर से पराजित कर बढ़त हासिल की। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश कुलदीप पति त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

पहले हॉफ में दोनों टीम के खिलाड़ी गोल दागने के लिए काफी देर तक जूझते रहे, लेकिन पहली सफलता मेहा की टीम के खिलाड़ी प्रभात को मिली। उन्होंने सीधा गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद गोरखपुर टीम के खिलाड़ी आक्रामक हो गए और 27वें मिनट में गोल कर कर दिया। पहले हॉफ में स्कोर 1-1 से बराबरी पर रहा। दूसरे हॉफ के खेल में रोमांचक मुकाबला हुआ लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर पाई। दोनों टीमों का स्कोर बराबर होने पर 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। इसमें भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के हाथ निराशा लगी। इसके बाद निर्णायक मंडली ने 5-5 पेनाल्टी शूट कराया, जिसमें मेहाहरहंगपुर ने चार गोल तथा गोरखपुर ने तीन गोल दागे। इस प्रकार मेहा की टीम ने गोरखपुर को 5-4 के अंतर से हराकर उद्घाटन मुकाबला जीत लिया। इस अवसर पर नवनीत मालवीय, जयदीप गुप्ता, कांग्रेसी नेता सुयश मणि त्रिपाठी, टीएसआई रामवृक्ष यादव, विश्वनाथ मणि, डॉ. एएन पांडेय, धनेश मणि, वशिष्ठ मणि, आयोजक मंडल के अध्यक्ष अजय मणि त्रिपाठी, भरत मणि त्रिपाठी, उमेशधर द्विवेदी, डब्लू बरनवाल, क्रांति यादव, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें