फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नोटिस देने पर बीएलओ से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 05 Feb 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के ग्राम हरपुर में एसआईआर का नोटिस महिला मतदाता को देने पर भड़के पति ने बीएलओ को मोबाइल फोन पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। बीएलओ शिक्षक ने इस आशय की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दलित एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संविलियन विद्यालय हरपुर के सहायक शिक्षक सतीश कुमार गौरव का बूथ संख्यां-54 पर बीएलो में ड्यूटी लगी है। बुधवार को वे हरपुर गांव में एसआईआर का नोटिस वितरित कर रहे थे।
एक महिला मतदाता को नोटिस दिए। बीएलओ के मोबाइल पर महिला के पति का काल आया। आरोप है कि नोटिस के बावत बातचीत करते हुए वह बीएलओ को अपशब्द कहने लगा। जान से मारने की धमकी दी। बीएलओ ने आरोपी की सभी बात मोबाइल में रिकार्ड कर ली। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने शिक्षक की शिकायत पर आरोपी महिला मतदाता के पति रामसागर यादव पुत्र राजमंगल यादव के विरुद्ध दलित एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें