फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छोटी गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि, कई जगहों पर कटान

Fri, 24 Jul 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। छोटी गंडक नदी के जलस्तर में एक सप्ताह से वृद्धि जारी है। कई जगहों पर नदी कटान कर रही है। तटवर्ती गांव के लोग बाढ़ के खतरे से भयभीत हैं। उन्होंने कटान रोकने की व्यवस्था कराने की जिला प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन


हालांकि, नदी तटबंधों तक नहीं पहुंची है, मगर पानी आसपास के खेतों में फैलने लगा है। जहां नदी मुड़ रही है, वहां किनारे की मिट्टी तेजी से कट कर नदी में विलीन हो रही है। इनमें ग्राम करमुवा, दिस्तौली, उसका, चनुकी, बड़का गांव, मदनचक, मलहचक, बनंकटा, शंभू आदि शामिल हैं।
इन गांवों के सुरेश प्रसाद, अवधेश कुशवाहा, गुलाब साहनी, रामप्रवेश साहनी आदि ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ा तो अब दिक्कत होगी। एसडीएम भाटपार रानी दीपराज सिंह ने बताया कि हल्का लेखपालों और कानूनगो को निगरानी के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें