फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खतरे के निशान से सिर्फ 50 सेमी नीचे सरयू, मडराने लगा बाढ़ का खतरा

Fri, 24 Jul 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज में कटान करती सरयू
विज्ञापन
देवरिया। नेपाल में कई दिनों से हो रही बारिश के चलते नदियां अब खतरे के निशान की तरफ बढ़ने लगी हैं। सरयू, राप्ती, गोर्रा और छोटी गंडक का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सबसे अधिक ऊफान सरयू नदी में आ रहा है, क्योंकि कपरवार घाट पर राप्ती नदी भी इसमें मिल जाती है।
विज्ञापन

भागलपुर में सरयू नदी का तेवर उग्र हो चला है। नदी चेतावनी लेवल पार करने के बाद अब खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रही है।
केंद्रीय जल आयोग की तरफ से तुर्तीपार मीटर गेज पर बृहस्पतिवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 63.60 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। 24 घंटे में 30 सेमी की बढ़ोत्तरी हुई है और नदी खतरे के निशान से अब 50 सेमी नीचे बह रही है। तुर्तीपार गेज पर खतरे का निशान 64.10 मीटर है। आयोग ने अगले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में इजाफे का अनुमान लगाया है।

केन्द्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई राजेश राव ने बताया कि बैराजों से छोड़े गए पानी से नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि का अनुमान है। गेज पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें