फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7.42 करोड़ घटी नगर पालिका की आय, खर्च में 54.83 करोड़ का इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
7.42 करोड़ घटी नगर पालिका की आय, खर्च में 54.83 करोड़ का इजाफा
विज्ञापन

देवरिया। नगर पालिका की बजट बैठक बुधवार को पं. दीनदयाल सभागार में हुई। चेयरमैन अलका सिंह की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2020-21 व पिछले सत्र का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस बार का बजट निराशा जनक रहा। वित्तीय सत्र 2019-20 के मुकाबले 2020-21 के आय में सात करोड़ 42 लाख 60 हजार 787 रुपये की कमी आई है। जबकि खर्च में 14 करोड़ 55 लाख 3922 रुपये का इजाफा हुआ है।
बजट बैठक निर्धारित समय से 35 मिनट की देरी से सुबह 11.35 बजे शुरू हुई। दो सभासदों के सवाल-जवाब के बाद 12 बजे से पहले समाप्त हो गई। मौजूदा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 56.18 करोड़ आय व 55.86 करोड़ व्यय का अनुमान लगाया गया। बैठक में वार्ड नंबर 17 के सभासद आशुतोष तिवारी ने टाउनहाल स्थित प्रेक्षागृह का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम प्रेक्षागृह से मिटाने वालों पर नगर पालिका ने क्या कार्रवाई की है? ईओ ने डीएम के स्तर से शासन को किए गए पत्राचार से अवगत कराया। वार्ड नंबर छह के सभासद दिनेश शुक्ला ने बजट में दर्शाए गए अन्य प्रकीर्ण व्यय, टेलीफोन व विविध व्यय, विज्ञापन खर्च के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी। समय से जीएसटी भुगतान नहीं होने के कारण पालिका पर लगी पेनॉल्टी पर नाराजगी जताते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अंत्येष्टि योजना में खर्च हुए 41 लाख रुपये के बारे में जानकारी देने को कहा। ईओ रोहित सिंह ने उनके सवालों का बारी-बारी से जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी रहे मौजूद
बजट बैठक में सभासद अमित मिश्रा, अजय कुमार सिंह, नित्यानंद पांडेय, इसरावती देवी, रीमा देवी, श्यामसुंदर, गीता देवी, चंद्रशेखर गुप्ता, सुमित, विनय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अजय कुमार गुप्त, ऋषि कुमार यादव, सेराज अहमद, आशीष कुमार गुप्त, वीरेंद्र सिंह, मुन्ना राय, एई जयराम यादव, प्रभारी टीएस दीपक तिवारी, पुरुषोत्तम सिंह, मनोज आदि मौजूद रहे।
बजट के मुख्य बिंदु
- 446398381 रुपये वित्तीय वर्ष 2020-21 में हुई है नगर पालिका की आय।
- 548317274 रुपये वित्तीय वर्ष 2020-21 में नगर पालिका ने खर्च किए।
- 189064174 रुपये नगर पालिका के खाते में अवशेष है।
- 561895000 रुपये मौजूदा वित्तीय वर्ष में आय करेगी नगर पालिका।
- 558600000 रुपये मौजूदा वित्तीय वर्ष में व्यय करेगी नगर पालिका।
तुलनात्मक आय-व्यय और बचत
- 74260786 रुपये, वित्तीय वर्ष 2019-20 के मुकाबले 2020-21 में घटी नगर पालिका की आय।
- 145503922 रुपये, वित्तीय वर्ष 2019-20 के मुकाबले 2020-21 में अधिक हुए खर्च।
- 101918893 रुपये, बचत में आई है कमी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें