फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वॉलीबाल मैच में घांटी बाजार ने देवरिया को हरा ट्राफी पर जमाया कब्जा

Fri, 21 Nov 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
घांटी में वाॅलीबाल मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद 
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी के घांटी बाजार स्थित लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को घांटी बाजार और देवरिया के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में घांटी की टीम ने 2-1 से मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने ट्राफी अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच देवरिया और सलेमपुर के बीच खेला गया। इसमें देवरिया की टीम ने सलेमपुर को हराकर फाइनल में जगह। इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल मैच घांटी बाजार और भरथुआ के बीच खेला गया। इसमें घांटी बाजार ने भरथुआ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में न्यू यंग स्टार क्लब घांटी बाजार और स्पोर्टिंग क्लब देवरिया के बीच मैच शुरू हुआ। तीन सेट के मैच का पहला राउंड देवरिया की टीम ने 15-13 से जीता। दूसरा राउंड घांटी की टीम ने 15 -10 से जीत लिया। तीसरे सेट ने मैच को रोमांचक दौर में पहुंचा दिया। तीसरे सेट मैच का मुकाबला 18-16 से घांटी बाजार की टीम ने मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इससे पूर्व मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. टीवी सिंह उर्फ लुकमानी ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका असलम अंसारी और राजन यादव ने निभाई। मैच के दौरान उद्घोषक आशीष नेहरा ने रोचक कमेंट्री कर दर्शकों की वाहवाही खूब बटोरी। स्कोरर की भूमिका वैभव द्विवेदी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें