फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उमस भरी गर्मी में 10 घंटे गुल रही खुखुंदू कस्बे में बिजली

Sat, 06 Jun 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। कस्बे की सड़क चौड़ीकरण होने के बाद बिजली के खंभो को किनारे करना था। इसका आदेश बहुत पहले पास हो गया था, मगर ठेकेदार मनमानी करते हुए इन दिनों चिलचिलाती धूप और उमसभरी गर्मी में दिनदिनभर आपूर्ति बंद कर खंभों को हटवाने का काम करा रहे हैं। नतीजा शुक्रवार की सुबह से कस्बे में गुल हुई बिजली दोपहर ढाई बजे 10 घंटे बाद आई भी तो 10 मिनट बाद फिर गुल हो गई। इसके बाद फिर आंख-मिचौली का खेल शुरू हो गया।
विज्ञापन


नूनखार-खुखुंदू से भटनी मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान सड़क के बीच आ गए बिजली के खंभों को हटाने का बहुत पहले ही आदेश जारी हुआ। बावजूद इसके ठेकेदार मनमानी करते रहा और जब मौसम तीखा हुआ तो खंभे हटवाए जाने लगे। सबसे खास बात यह है कि खंभों को हटवाने का कोई मानक नहीं है। ठेकेदार जहां चाह रहा है वहां खंभों को धंसा दे रहा है। इससे व्यापारियों में नाराजगी है।
उधर, उमसभरी गर्मी में खंभों को हटवाने का काम शुरू होने से दिनभर बिजली गुल रह रही है। ऐसे में भीषण गर्मी और तपती धूप में लोग हांफ रहे है। जूनियर इंजीनियर सोनू कुमार ने बताया कि खंभों को हटवाने के दौरान आपूर्ति प्रभावित हुई है। उपभोक्ताओं की शिकायत मिलते ही दोपहर बाद काम बंद कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। ठेकेदार को सुबह के समय काम कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें