फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नीट 2023 में जिले के होनहारों ने गाड़ा झंडा, किया बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन
नीट में सफल हुए द न्यू स्पीड इंस्टिट्यूट के छात्र
विज्ञापन
जिले के भी होनहारों ने बेहतर प्रदर्शन कर मेडिकल क्षेत्र में सपनों में भरा रंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नीट का परिणाम मंगलवार देर रात जारी हुआ। परीक्षा में जिले के भी होनहारों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेडिकल क्षेत्र में जाने के अपने सपनों की उड़ान में और रंग भरा है। बुधवार को शहर के दो कोचिंग संस्थान एवं इस परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के घर खुशियों का माहौल रहा। शिक्षकों व परिजनों मिठाई खिलाकर प्रतिभावानों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
तहसील चौक स्थित मोमेंटम संस्थान के छात्र सवाई सुथार ने 720 अंकों में सर्वाधिक 651 का स्कोर किया। दूसरे स्थान पर रहे अमीरुद्दीन अंसारी ने 590 अंक हासिल किए। निदेशक आयुष मित्तल ने बुधवार को बताया कि संस्थान के शिक्षकों के उपलब्ध कराए नोट, मॉक टेस्ट व मासिक टेस्ट के अलावा डाउट क्लीयरिंग क्लास ने छात्रों की काफी मदद की है। वहीं द न्यू स्पीड इंस्टीट्यूट के 10 छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसमें कामरान अशरफ ने 655, मोहसिन सिद्दीकी 630, साध्वी सिंह 610, असलम अंसारी 550, आगाज मिर्जा 530 के अलावा विनय यादव, पलक त्रिपाठी, अंजली यादव, हर्षिता त्रिपाठी, मुस्कान गुप्ता भी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। संचालक एके मौर्य व सौरभ शाही ने मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर प्रोत्साहित किया। वहीं पथरदेवा क्षेत्र के ग्राम कंठी निवासी व बीएसएनएल में एजीएम पद पर तैनात पीके मल्ल व शहर के एलसीआई एक में विकास अधिकारी शशि सिंह के पुत्र ईशान कुमार मल्ल ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में 86वीं रैंक एवं कुल 720 में 706 अंक प्राप्त किया है। वह गोरखपुर स्थित कोचिंग संस्थान से तैयारी कर रहे थे। इसी वर्ष उन्होंने इंटर की परीक्षा पास की है। वहीं बेरमहिया हेतिमपुर निवासी ज्योति सिंह पुत्री सुरेंद्र प्रताप सिंह ने 720 मेें 640 अंक हासिल किया है। वह कोटा से इस परीक्षा की तैयारी कर रहीं थी।
विज्ञापन


अंजली तिवारी ने नीट में हासिल किए 620 अंक
बरहज। मगहरा क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी अंजली तिवारी पुत्री विजय कुमार नीट की परीक्षा उत्तीर्ण में 720 में 620 अंक हासिल किया है। परिणाम घोषित होते ही उनके दरवाजे पर शुभेच्छुओं की भीड़ जमा हो गई। पूरे दिन दरवाजे पर लोगों की आवाजाही रही। अंजली की प्रारंभिक शिक्षा गांव और सलेमपुर, जबकि बीएससी -एमएमसी की पढ़ाई जौनपुर से हुई है। इस कामयाबी का श्रेय उन्होने परिजनों और गुरुओं को दिया।
-
नीट में श्रीयांश को मिली 9252 वीं रैंक
रुद्रपुर। देश के मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में रुद्रपुर के श्रीयांश को सफलता मिली। क्षेत्र के भृगुसरी गांव के रहने पत्रकार राजेंद्र सिंह के पौत्र है। उनके बेटे प्रदीप सिंह छत्तीसगढ़ के रायपुर में नौकरी करते हैं। प्रदीप के बेटे श्रीयांश ने रायपुर में ही प्रवेश परीक्षा की तैयारी की। मंगलवार की शाम परिणाम आने पर गांव पर लोगों ने खुशी जताई।

गौरी बाजार के श्रेयांश और अभिनव ने नीट में पाई सफलता
देवरिया। गौरीबाजार विकास खंड के ग्राम भृगुसरी निवासी श्रेयांश सिंह पुत्र प्रदीप सिंह ने नीट में प्रथम प्रयास में ही कुल 720 में से 642 अंक अर्जित किया। इनकी प्रारंभिक शिक्षा गौरी बाजार में हुई।इनके पिता रायपुर छत्तीसगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। हाईस्कूल एवं इंटर की शिक्षा इन्होंने यहीं से प्राप्त की है। वहीं ग्राम लबकनी निवासी अभिनव सिंह पुत्र राकेश सिंह ने इस परीक्षा में 4026 वां रैंक हासिल की है। एक वर्ष से ये परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इनकी भी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर हुई।

बघौचघाट के दो युवाओं ने नीट में फहराया परचम
देवरिया। पथरदेवा क्षेत्र के तीन छात्रों ने नीट में बाजी मारी हैं। महुआबारी गांव निवासी अफ़जल अंसारी पुत्र अनवर अंसारी 640 अंक प्राप्त किया है। कमरान अशरफ पुत्र नसीम मुहम्मद ने 655 अंक प्राप्त किया हैं।
विज्ञापन


किसान के बेटे ने नीट पास कर पिता के सपनों को किया साकार
सलेमपुर। नगर के सेंट पॉल पब्लिक स्कूल में बुधवार को नीट में सफल हुए खाजे गढ़वा गांव निवासी शिवांजल सिंह ने आल इण्डिया 12839 वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता अवध बिहारी सिंह किसान है। शिवांजल नर्सरी से 12वीं तक सेंट पॉल पब्लिक स्कूल में पढ़ाई किया है। शुरू से ही उसका सपना डॉक्टर बनने का था, लेकिन पारिवारिक हालत खराब होने के बाबजूद अपने सपनों को साकार करने के लिए कोटा में रहकर नीट का तैयारी शुरू कर दिया। विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार मिश्र ने माला पहना उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें