फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवराहा बाबा आश्रम से दो बसों को हरी झंडी दिखाकर विधायक ने किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर से मईल मगहरा होते हुए लखनऊ तक चलेगी बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। भागलपुर से मगहरा होकर गोरखपुर होते हुए लखनऊ तक परिवहन निगम की बस चलेगी। विधायक दीपक मिश्र शाका ने देवरहा बाबा आश्रम पर श्रीमद्भागवत कथा के समापन व देवरहा बाबा की पुण्यतिथि पर दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा आश्रम पर चल रहे भागवत कथा में दो दिन पूर्व पहुंचे उत्तर परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह से दयाल फाउंडेशन के एमडी राजेश सिंह दयाल ने उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मईल देवरहा बाबा आश्रम से लखनऊ तक बस चलाने की मांग की थी। जिस पर परिवह मंत्री ने दो बसों को चलाने की देवरहा बाबा की पुण्यतिथि पर घोषणा की थी। भागवत कथा के समापन व बाबा की पुण्य तिथि के अवसर पर बरहज के विघायक दीपक मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर दो बसों को रवाना किया। यह बस भागलपुर से देवसिया, नरियांव मईल, मगहरा, देवरिया होते गोरखपुर लखनऊ के लिए जाएगी। फिर उसी दिन लखनऊ से होते हुए गोरखपुर, देवरिया मईल होते भागलपुर आएगी। इस अवसर पर परिवहन विभाग के आरएम, राजेश सिंह दयाल, राम दयाल सिंह, दीनबंधु सिंह, केके यादव, प्रदीप पांडेय, शिम्पु सिंह और प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें