मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में 52 पीठासीन व 74 मतदान अधिकारी प्रथम मिले अनुपस्थित
सीडीओ ने किया गैरहाजिर कार्मिकों का एक दिन का वेतन बाधित
मंगलवार को अनुपस्थित रहने पर दर्ज होगी एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी अधिकारी कार्मिक, प्रशिक्षण रवींद्र कुमार ने कहा कि विधान सभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ। टाउन हाल स्थित इंदिरा गांधी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रथम व द्वितीय में पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ। इसमें कुल-52 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित पाए गए।
मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण एसएसबीएल इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रथम व द्वितीय पाली में हुआ। इसमें 74 मतदान अधिकारी प्रथम गैरहाजिर मिले। इस तरह प्रशिक्षण में कुल 126 कार्मिक अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने कहा कि अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन रोका गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि अनुपस्थित कार्मिक एक फरवरी को सुबह दस बजे उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। दूसरी दिन भी गैरहाजिर मिले पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 134 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।